संजय विजित्वर (हाजीपुर)- विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि हिमालय से कन्याकुमारी तथा गुजरात तक।द्वारका से पूर्वोत्तर की कामख्या देवी मंदिर तक यानी इक्कीस प्रान्तों से होकर गुजरा।यात्रा के तीन धाम,सात मोक्ष नगरी सहित लगभग बीस हजार मंदिरों की परिक्रमा की गई जिसमें मथुरा, वृंदावन, इंद्रप्रस्थ, कुरूक्षेत्र,उज्जैन, सोमनाथ, द्वारकापुरी प्रमुख हैं।श्री कृष्ण परिपथ की यात्रा के अलावा कन्याकुमारी, तिरूपति, रामेश्वरम,लक्ष्मीनारायण सर्वप्रथम मंदिर,मदुरै, कांचीपुरम, श्रीरंगम, जगन्नाथ पुरी, कामख्या,पदनाभम मंदिर केरल, चामुंडा देवी मैसूर, सिद्धिविनायक मुंबई,शांता दुर्गा गोवा,गुरुतेगबहादुर बलिदान स्थल दिल्ली की सफल यात्रा करके आज हाजीपुर रेलवे जंक्शन परिसर स्थित शिव मंदिर पर पहुंचे जहां पर इन यात्रियों की हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में रेलवे जंक्शन परिसर स्थित वाहन पड़ाव के संवेदक बासकित राय ने 23 महिला तथा 47पुरुष तीर्थ यात्रियों को अंगवस्त्र देकर स्वागत की और अल्पाहार कराया।प्रसाद वितरण किया।इस जत्थे का नेतृत्व हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव ने किया । तीर्थ यात्रियों के जत्थे के नेतृत्वकर्ता ने संवेदक बासकित राय को भी सम्मानित किया।