
मढ़ौरा में जातीय गणना को लेकर तैयारियां पूरी
बीडीओ ने कहा- जातीय गणना के प्रथम चरण के लिए तैयारियां पूरी
मढ़ौरा (सारण) । जतिगत गणना के प्रथम चरण के लिए मढ़ौरा प्रखंड में प्रगणकों समेत प्रवेक्षकों की टीम को पूरी तरह से ट्रेंड कर तैयार किया जा चुका है । इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सुधीर कुमार ने कहा की प्रगणक के प्रशिक्षण का कार्य पुरा कर लिया गया है। इस कार्य से जुड़े पर्यवेक्षक के साथ भी जरुरी बैठक कर सभी डाउट को क्लीयर किया जा चूका है । प्रत्येक प्रगणक के साथ छह से आठ प्रगणक को जोड़ा गया है। चथम चरण में कितना काम करना है और किन किन तथ्यों की जानकारी उपलब्ध करानी है यह सब कुछ स्पष्ट है । जातीय गणना को बेहतर ढ़ंग से पुरा कराने को लेकर प्रत्येक स्तर पर इस कार्य के लिए अधिकारियों की टीम भी क्रियाशील रहेगी।
7-21 जनवरी तक होगा प्रथम चरण :
बीडीओ ने बताया कि 7 से 21 जनवरी तक जातिगत जनगणना का प्रथम चरण का कार्य संपादित किया जाना है । सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या 9077 दिनांक 6 जून 2022 के क्रियान्वयन हेतु बिहार जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण मकान नंबरीकरण एवं संक्षिप्त मकान सूची के निर्माण का कार्य 7 से 21 जनवरी तक की अवधि में किया जाना निर्धारित किया गया है । इस कार्य के लिए सभी गणनाकर्मी जिन्हें गणना कार्य हेतु नियुक्त किया गया है । अपनी नियुक्ति से संबंधित गणना उपगणना ब्लॉक सीमा के भीतर भ्रमण करेंगे । उक्त गणना उपगणना ब्लाक में आवासित सभी परिवारों की अपेक्षित जानकारी संक्षिप्त मकान सूची के निर्माण से संबंधित निर्धारित विहित प्रपत्र में तैयार करेंगे।




Recent Comments