परसा (सारण)। प्रखंड के सगुनी पंचायत के तितिरा गाँव निवासी गणेश साह के गंभीर बीमारी के इलाज के लिए स्थानीय सांसद स पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के सौजन्य से मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रुपये की राशि स्वीकृत कराया गया।रविवार को भाजपा नेता कामेश्वर ओझा जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से परिजन को स्वीकृति पत्र सौंपा गया।इस संबंध में जिला महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गत एक सप्ताह पूर्व पीड़ित के परिजनों द्वारा गंभीर बीमारी होने की सूचना दिया और सांसद से सह्ययोग दिलाने की अपील किया।जिसकी सूचना दूरभाष पर सांसद को दिया गया।जनकारी प्राप्त होते हि सांसद द्वारा पहल कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कराने की बातें कही।सहायता राशि की स्वीकृति पत्र मिलते ही पीड़ित परिजनो ख़ुशी का इजहार करते हुऐ सांसद के प्रति आभार ब्यक्त किया।इस मौके पर भजपा नेता चंदन सिंह पूर्व अध्यक्ष तूफान कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।