पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने निकाला संकल्प यात्रा

मशरक/राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बनियापुर प्रखंड के हरपुर देवी स्थान से पूर्व विधायक व भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकेश्वर सिंह ने संकल्प यात्रा निकाला। बनियापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरपुर देवी स्थान से गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई।* पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यो के बारे में लोगो को बताया गया। स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक, पन्नी और डिस्पोजल की वस्तुओ का इस्तेमाल नही करने का प्रण दिलवाया गया। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। यात्रा हरपुर देवी स्थान से इब्राहिमपुर,गौशाला रोड होते हुए दर्जनो गांवो के होते हुए खाकी मठिया बाजार में यात्रा की समाप्ती हुई। जहां पर लोगों को थैलों का वितरण किया गया। जिससे लोग थैलों में खरीदारी करें। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता में खासा उत्साह दिखाई दिया।यात्रा के दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक और पन्नी के प्रयोग से हो रहे नुकसान को बताते हुए इसका प्रयोग न करने की सलाह दी। पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि गांधी जी के विचारों को हमें गांव-गांव तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी ने सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई




Recent Comments