
सारण/परसा. अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह के दिवंगत पिता के श्राद्धकर्म में बिहार के कई जिला से जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी शामिल हुए।गुरुवार को पैतृक आवास परसा थाना के मुकुंद बनौता गाँव में आयोजित श्राद्धकर्म में पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा, आरा एमएलसी राधा चरण सेठ पूर्व एमएलसी महाचंद्र प्रसाद सिंह जदयू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जीप अध्यक्ष मीणा अरुण पूर्व उप सभापति सलीम परवेज़ पूर्व मंत्री गौतम सिंह, राफिकगंज विधायक अशोक सिंह बनियापुर विधायक केदार सिंह परसा विधायक स पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल राय पूर्व विधायक रघुनंदन माँझी प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अलावे स्व लक्ष्मी नारायण सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया।वहीं स्थानीय क्षेत्र के हजारों की संख्या में आमलोगों की भी उपस्थिति थी।गणमान्य लोगों ने श्राद्धकर्म में पूर्व विधायक मंटू सिंह के दिवंगत पिता के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया।मालूम हो की गत 6 मार्च को पूर्व विधायक के पिता का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया था।




Recent Comments