दिघवारा/सारण: थाना क्षेत्र के मुख्य बजार दिघवारा में अलग-अलग जगह से पिछले 24 घंटे के अंदर दो बाईक अज्ञात चोरो ने चोरी कर फरार हो गया ।प्रथम घटना स्टेशन कैम्पस में बरूऑ गांव निवासी आनंद प्रसाद सिंह का बताया जाता है जो कि कैम्पस में बाईक खङी कर आरक्षण टिकट लेने गए थे जैसे ही वापस लौटे कि बाइक गायब पाया।वहीं दुसरी घटना बैंक ऑफ ईन्डिया शाखा के निकट अवतार नगर थाना क्षेत्र के रहिमापुर गांव निवासी व एल आई सी के अभिकर्ता सत्यनारायण पंडित ने अपनी काले रंग की ग्लैमर बाईक खङी कर बैंक में केवाईसी जामा करने गए थे वापस लौटने पर उनकी बाईक वहां से चोरी हो गई थी ।इस संबंध में बाईक संचालक द्वारा थाने में अलग-अलग प्राथमिक दर्ज कराई गई है।