तरैया 04.07.2020
थाना क्षेत्र के मँझोपुर नहर पर बाइक से 143 किलो गाजा ले जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अपराधियों में पूर्व में 51 हजार के इनामी अपराधी तरैया थाना क्षेत्र निवासी हीरा राम एवं गिरफ्तार दूसरे अपराधी पानापुर थाना क्षेत्र के निवासी धीरंजन कुमार के रूप में हुआ है।हीरा राम नगरा थाना के अंतर्गत एक फौजी के साथ लूट एवं हत्या में वांछित है इसके अलावा अमनौर थाना में 4 दिसंबर 2019 को हुए मोटरसाइकिल लूट कांड में भी वांछित है।हीरा राम की गिरफ्तारी से उक्त काण्डों का खुलासा हो गया है तथा इन में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी की जा रही है।वही गिरफ्तार दूसरे अपराधी निरंजन कुमार भी लूटपाट कांड में वांछित है।




Recent Comments