तरैया 04.07.2020

आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई एवं दो घायल हो गए है।शनिवार को दोपहर में एक युवक धान की बिचरा उखाड़ रहा था की उसी समय बारिस होने लगी।तेज गति से आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।एवं बगल के खेत मे धान बो रही एक औरत और ट्रेक्टर से खेत में लेव लगा रहा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है।मृतक डेवढ़ी तकथ गांव निवासी अमेरिका राम के 20 वर्षीय पुत्र महेंद्र कुमार राम व घायल महिला डेवढ़ी तकथ गांव निवासी प्रमोद राम की पत्नी सरोज देवी एवं ट्रैक्टर से लेव लगा रहे शंकर राय के पुत्र प्रमोद राय गम्भीर रूप से घायल हो गए है।घायलों का उपचार चल रहा है।घटना के बाद मृत युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही विधानसभा प्रत्याशी प्रो.धनंजय कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को शव दाह- संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया।