मांझी। 36 घंटे से मदमस्त अपने हाथी भोला को पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा ने प्यार से पुचकार कर आखिरकार मना ही लिया। इससे पहले उनके तमाम परिजन और पटना से पहुंची वन विभाग की टीम को हाथी भोला ने घण्टों छकाया। इस दौरान डुमरी गांव के सामने सरयु नदी के किनारे घण्टों बेतरतीब ढंग से हाथी भागदौड़ करता रहा। और उसे देखने वालों की दिन भर भारी भीड़ जमी रही। रविवार को देर शाम भोला ।हाथी। के पगलाने की सूचना पाकर नदी किनारे पहुंचे पूर्व मंत्री ने जैसे ही भोला भोला पुकारना शुरू किया हाथी आकर उनके पास आकर सहज ढंग से खड़ा हो गया। अचानक हाथी के परिवर्तित परिदृश्य को देखकर भीड़ में शामिल दर्शक भौंचक रह गए। बाद में हाथीवान सेराजुद्दीन ने बड़े ही सहज ढंग से हाथी पर काबू पाकर उसे हाथीखाना लेकर चले गए। पूर्व मंत्री प्रो मिश्रा ने बताया कि पशु पक्षी भी मानव से मिले प्यार के कायल होते हैं। भोला नामक यह हाथी पिछले 25 वर्षों से पारिवारिक सदस्य की तरह रह रहा है। किसी बात को लेकर वह नाराज हो गया था। जिसे प्यार से मना लिया गया है।
-/–