
दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। प्रखण्ड समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। प्रखण्ड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरे शान से लहराया। प्रखण्ड मुख्यालय पर प्रखण्ड प्रमुख प्रीति कुमारी ने ध्वजारोहण किया। अंचल कार्यालय पर सीओं पंकज कुमार सिंह, ई-किसान भवन पर समन्यवक अजय कुमार राठौर तथा रेफरल अस्पताल में परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आलोक बिहारी शरण ने ध्वजारोहण किया। जबकि तरैया थाना परिसर पर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तरैया में विधायक जनक सिंह ने झंडोत्तोलन किया। जबकि विभिन्न पंचायत भवनों पर भी स्थानीय मुखियाओं एवं ग्राम कचहरी कार्यालय पर सरपंच ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में भागवतपुर पंचायत भवन पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह स्थानीय मुकेश कुमार यादव, भटगाई पंचायत भवन पर मुखिया ओमप्रकाश राम, पोखरेरा पंचायत भवन पर मुखिया रीता यादव, चैनपुर पंचायत भवन पर मुखिया जयश्री देवी, सरेया रत्नाकर पंचायत भवन पर मुखिया तारकेश्वर सिंह,ने झंडोत्तोलन किया। वहीं प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के कार्यालय गवन्द्री में सचिव मनोज कुमार पंडित तथा सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने आवास परिसर में झंडोत्तोलन किए। जबकि निजी शिक्षण संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। होली क्रॉस पब्लिक स्कूल में तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार, एस एस पब्लिक स्कूल उसरी में प्राचार्य नीरज कुमार सिंह, नेशनल एकेडमी शाहनेवाजपुर में सुनील कुमार और होली होम स्कूल शहनेवाजपुर में प्राचार्य बलराम कुमार साह, तथा आर. के. पब्लिक स्कूल चंचलिया में धर्मेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments