पूर्व के विवाद में घर मे घूस कर बेटे को पीटा
तरैया(01.04.2019)
थाना क्षेत्र के नारायणपुर गाँव में पूर्व के विवाद को लेकर घर में घुस कर एक युवक को कुछ लोगों ने पिट दिया।अपने बेटे को बचाने गयी माँ को भी उनलोगों ने अर्धनग्न कर पिट कर घायल कर दिया।इस संबंध में पीड़िता नारायणपुर गाँव निवासी सबिता साह ने अपने ही गाँव के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें मदन पांडेय,विजेन्द्र पांडेय,प्रीतम पांडेय और राहुल कुमार को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता का आरोप है कि उक्त सभी लोगो उसके बेटे गुड्डू कुमार को खोजते हुए मेरे घर पर पाए उस वक्त मेरा बेटा घर के अंदर था तो वे लोग भी घर के अंदर घुस गए और उसे पीटने लगे जब मैं बचाने गयी तो मेरा भी वस्त्र खीचकर फाड़ दिए और अर्धनग्न करके पीटा।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है।




Recent Comments