
परवेज हुआ दिल्ली को रवाना, दिल्ली में करेंगे प्रधानमंत्री से मुलाक़ात
वैशाली-देश की राजधानी दिल्ली तक दौड़ते हुए पहुंचने का जज्बा के साथ तिरंगा पहने रवाना हो गया “परवेज”। प्रखंड के लोमा गांव स्थित बिन्दी चौक हाट पर हजारों की भीड़ ने जोरदार तालियों से गूंजते हुए माहौल में एन सी सी जवानों व स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में नेशनल चैम्पियनशिप विजेता “परवेज उर्फ टाईगर ” को दौड़ते हुए देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचने के लिए रवाना किया।साथ में परवेज का साथी मोहम्मद रहमत अंसारी भी साइकिल से दिल्ली तक का सफर तय करने के जज्बे से रवाना हुआ।यहां से दोपहर 12बजे बिन्दी चौक हाट से दोनों को जन्दाहा अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ,जन्दाहा, तिसिऔता थानाधिकारी आदि समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने परवेज के पिता अब्दुल मदीना व परिवार के सभी सदस्यों,ग्रामीणों ने दौड़ने की दुनिया मे इतिहास रचने के लिए दुआओं के साथ रवाना किया।मौके पर परवेज को सभी लोगों ने देश ही नहीं दुनियाभर में इतिहास बनाने की शुभकामनाएं दी।वहीं रवानगी से पहले परवेज ने बचपन से लेकर अब तक जितने भी सम्मान पाएं हैं की प्रदर्शनी भी लगा लोगों अपनी जज्बे के बारे में जानकारी दी।परवेज यहां से महुआ बाजार होते हुए हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गोरखपुर(युपी)के रास्ते 5-6दिनों में देश की राजधानी दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से मुलाक़ात भी करेगा।बता दें कि परवेज बीते वर्ष पासपोर्ट न बनने के कारण साउथ एशियन गेम में चयन के बावजूद श्रीलंका नहीं पहुंच सका मगर परवेज ने अपने जज्बे के बूते देश की राजधानी दिल्ली तक दौड़ते हुए पहुंचने का अहद कर लिया जो दौड़ने की दुनिया में पहला कारनामा होगा और एक नया इतिहास रचेगा।




Recent Comments