दो बच्चें की माँ ने पड़ोसी युवक संग हुयीं फरार,अपहरण की प्राथमिकी दर्ज
तरैया(01.04.2019)
थाना क्षेत्र के लौवा गांव मे दो बच्चों की माँ अपने पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गयी है।इस संबंध में महिला के पति ने चार लोगों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें मनीष कुमार,नंदनी देवी, देवेन्द्र सिंह तथा सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के चौकड़ी गाँव निवासी शुभम दुबे को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़िता के पति का आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2010 ने हुई थी।उसे एक 05 वर्ष का पुत्र और तीन वर्ष की पुत्री है।दोनों बच्चें अपने माँ यानी मेरी पत्नी के साथ रहते थे।उक्त सभी अभियुक्त उसके घर आते जाते थे।जो एक साजिस ने तहत मेरी पत्नी का अपहरण कर लिये है।साथ मे घर का सोने का तीन लाख के आभूषण और एक लाख नकद भी लेकर चली गयी है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है।