चचेरी बहन को गोली मार भाई ने की खुदकुशी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 29 अप्रैल। राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में एक चचेरे भाई ने पिस्टल से पहले बहन को शूट किया और फिर खुद को गोली मार ली। लडक़ी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है जबकि चचेरे भाई की मोके पर ही मौत हो गई। लडक़ी पर हमला उस समय हुआ जब वह अपने कॉलेज की बस का इंतजार कर रही थी। हमलाबर चचेरे भाई का नाम मधुसूदन प्रजापत बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहन को गोली मारने के भाई बाजार में दुकानों के पीछे भागा और अगले ही पल उसने खुद को गोली मार ली। लहूलुहान हालत में युवक पास ही एक चबूतरे पर गिर पड़ा जहा उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक के दो बच्चे हैं। पुलिस ने अभी मामले में किसी तरह का कोई खुलासा नही किया है।