डोरीगंज(सारण)।
सदर प्रखण्ड के पुर्वी बलुआ एवं मेहरौली गाँव मे भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी की गयी ।
पुर्वी बलुआ मे हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी यात्रा निकाली गयी जिसमे सैकरों की संख्या मे नर – नारी श्रधालु बैंड बाजे , हाथी घोड़े एवं शोभा यात्रा के साथ पद यात्रा करते हुए पुर्वी बलुआ , कंशदियर , अवतार नगर , मुसेपुर गाँव होते हुए पश्चिमी बलुआ गाँव के सामने गंगा नदी मे वैदिक मंत्रोचारण के बीच जलभरी की ।
आयोजन समिति के सदस्य पुर्व मुखिया हेमन राय , बंधु राय , विकेश राय , मंटु राय ने बताया कि दो मई को मुर्ति नगर भ्रमण , तीन मई को प्राण प्रतिष्ठा एवं अखण्ड अष्टयाम एवं चार मई को समापन पर विशाल भंडारा एवं रात्री मे दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका उदघाटन बिहार सरकार के मंत्री जितेन्द्र राय , सुरेन्द्र राम एवं जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी करेंगी ।
जलभरी यात्रा मे स्थानीय मुखिया बब्लु राय , पुर्व मुखिया मुन्ना कुमार , बीडीसी ओमप्रकाश राय , जितेन्द्र राय आदि लोग शामिल थे ।
वही प्रखण्ड के मेहरौली गाँव मे ब्रहम बाबा , राधा कृष्ण एवं बजरंग बली मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जलभरी की गयी जिसमे दो मई को प्राण प्रतिष्ठा , तीन मई को अखण्ड अष्टयाम एवं चार मई को पुर्णाहुति पर भंडारा एवं रात्री मे दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जलभरी यात्रा मे पुर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह , विजय सिंह आदि लोग शामिल थे ।