हुसैनगंज में पोखरे में मिला युवक का शव
👉हत्या आत्महत्या में उलझा युवक के मौत का मामला
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान।हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव के एक युवक जिसकी शादी पिछले माह में हुई थी पत्नी से मामूली विवाद होने पर युवक ने गांव के ही पोखरे में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में स्थानीय लोगों की मानें तो गांव के कुछ लड़कों ने आज सुबह पोखरा में एक युवक का शव तैरते देखा जिसकी सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जुड़कन गांव की है.मृतक की पहचान रजनीश के रूप में की गई है जो जुड़कन गांव का ही रहने वाला था ! मृतक की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी बताया जा रहा है की शादी के बाद से युवक काफ़ी परेशान रहता था रजनीश का शव देख आसपास के इलाक़े में सनसनी फैल गई है वही परिजनों ने हत्या करके शव को पोखरा में फेंक देने की आशंका जता रही है. घटना की सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाने की पुलिस फ़िलहाल मौक़े पर पहुँच पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है ।अब पुलिसिया जाँच में ही सही पता चल पाएगा की हत्या हुई है या युवक ने आत्महत्या की है। अभी तक मामले का ख़ुलासा नहीं हो सका है मौक़े पर पुलिस पहुँच जाँच कर रही है।और पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अंत:परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है|




Recent Comments