दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
लौरिया।थानाक्षेत्र के कटैया गाँव से एक नाबालिग लड़की की अपहरण का मामला प्रकाश में आया है । लड़की के पिता ने शादी की नियत से अपहरण कर भगा ले जाने की प्राथमिकी 4 ब्यक्तियों पर दर्ज कराई है। हालांकि अपहरण की घटना बीते 10 मई की है। अपहृता के पिता आरिफ खां ने अपने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी सुबह के 3 बजे सेहरी खाकर अपने बड़े अब्बा के घर चली गई। उनका घर मेरे घर से कुछ दूरी पर स्थित है। इधर दिन में उसके नहीं घर आने से जब वहां पूछा गया तो पता चला कि वह अपने बड़े अब्बा के घर तो गई ही नहीं है। काफी खोज बीन करने पर पता चला कि गांव के ही सत्येंद्र शर्मा, ललन शर्मा, साधु शर्मा और बिशुनपुरवा के आलोक कुशवाहा शादी की नियत से मेरी बेटी जा अपहरण कर बेतिया के गए हैं। बहुत खोजबीन के बावजुद ना उनकी बेटी का पता चला है और ना ही अपहरणकर्ता ही मिल रहे हैं ।इस बावत थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह बात आई है। पुलिस पुरी तरह से तहकीकात कर रही है। लड़की को अपहृतों से छुड़ाने और आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की कोशिश की जा रही है।