तरैया प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर किया सामीक्षात्मक बैठक

तरैया(सारण) : तरैया प्रखण्ड कार्यालय परिसर में मंगलवार को सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर मढ़ौरा अनुमंडल पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने बीडीओ राकेश कुमार,सीओ वीरेन्द्र मोहन व अन्य कर्मियों के साथ बैठक किया।जिसमें नल-जल योजना, आरटीपीएस,ऑन लाइन दाखिल खारिज एवं पेंशन योजना की समीक्षा की गयी।सीओ ने बताया कि ऑन लाइन मोटेशन कार्य 74% हुआ है।एसडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को पंचायतों में नल-जल योजना और पेंशन कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए है। तथा जल जीवन हरियाली,दहेज प्रथा और शराबबंदी के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को बनने वाले मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।




Recent Comments