दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर में पोखरा के पास दरोगा राय के घर बीती रात बोलेरो सवार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे हुई। चोर घर से चार पेटियां उठाकर ले गए, जिनमें नगदी, गहने, कपड़े व कागजात थे। बाद में ये पेटियां नरहरपुर उच्च विद्यालय और हथिसार पंचायत भवन के बीच सड़क किनारे पुलिया के पास खाली अवस्था में बरामद हुई।पीड़ित की मां चंपा कुंअर ने बताया कि शोर मचाने पर दो-तीन की संख्या में चोर बोलेरो से उत्तर दिशा की ओर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची गौरा थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।