Θ बेतिया – आज राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
आज दिनांक 14 सितंबर 2018 को स्थानीय कमलनाथ नगर स्थित राष्ट्रीय आजाद मंच के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ.मंच के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा की विगत छात्र संघ चुनाव में आज़ाद मंच,आइसा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था.लेकिन चुनाव से 8 दिन पूर्व छात्र राजद एवं कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई भी गठबंधन में शामिल हो गया.राष्ट्रीय आजाद मंच एवं महागठबंधन के अन्य छात्र संगठनों के विचारधारा बिल्कुल विपरीत है.राष्ट्रीय आज़ाद मंच अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं कर सकता.लिहाजा मंच के जिला कार्यकारणी ने महागठबंधन से अलग होने का फैसला ले लिया हैं।
और आगामी होने वाले छात्र संघ चुनाव में अकेले अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है.उन्होंने कहा कि आजाद मंच अपने स्थापना काल से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्र हित एवं समाज हित में कार्य करता रहा है किसी राजनीतिक दल या उनके नेता से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखता.वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अनुराग कुमार ने बताया कि आज का भारत युवाओं का भारत है यह 21वीं सदी युवाओं के लिए ही है ऐसे में युवा इस स्वर्णिम समय का मौका उठाकर देश व समाज हित में कार्य करें ताकि हम विकसित समाज का निर्माण कर सकें.नगर अध्यक्ष सोनू कुमार एवं जिला सदस्यता प्रमुख आदित्य उत्कर्ष ने बताया कि राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा बिगत 20 जुलाई से 20 अगस्त तक चले सदस्यता अभियान में मंच ने अपने सात हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य को पूरा कर लिया है.मौके पर सागर कुमार,अमित सिंह,अजय कुमार, गुफरान अहमद मौजूद रहे।