मांझी (सारण)। मांझी थाना पुलिस ने भलुआ स्कूल के पास से शराब के दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया,साथ ही तस्करी में उपयोग होने वाली बाइक को भी जब्त कर लिया।गिरफ्तार दिनों कारोबारी सगे भाई क्रमशः कटोखर गांव निवासी विश्वजीत चौधरी का पुत्र दुर्गेश कुमार चौधरी तथा सुमित कुमार चौधरी बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भलुआ से एकमा जाने वाले रास्ते से शराब के कारोबारी बाइक पर शराब लादकर ले जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुअनि अनिल कुमार के नेतृत्व में भलुआ स्कूल के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस पदाधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को लेकर तेजी से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने बाइक सवार को पकड़ कर जांच किया तो गाड़ी के डिक्की के अंदर दस लीटर देशी शराब तथा बाइक पर बैठे कारोबारी के पास से सफेद रंग के डब्बा में दस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। शराब बरामद होने पर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दोनों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा रही है।