पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-
स्थानीय शहर के माइकल कॉलोनी बसवरिया स्थित नारायणी सुपर स्पेशलिटी ऑर्थोपेडिक क्लिनिक के प्रांगण में इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के आह्वान पर *रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के संयुक्त बैनर तले राष्ट्रीय हड्डी एवं जोड़ दिवस के अवसर पर निशुल्क बीएमडी हड्डी एवं मांसपेशी जांच शिविर* का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में मौजूद मरीज एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए अस्पताल के संचालक हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने कहा कि सन 2012 से लगातार प्रत्येक वर्ष 4 अगस्त को पूरे देश भर में धूमधाम से राष्ट्रीय हड्डी एवं जोर दिवस मनाया जाता है। इस बार का अध्यक्षीय थीम है — *”ओल्ड इस गोल्ड -वृद्ध जनों का 360° समुचित देखभाल”*। मजबूत हड्डी से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। अगर समय पर हड्डी के मजबूती का ध्यान नहीं रखा जाए, तो आने वाले समय में हड्डियां कमजोर होने लगती है। जिसके कारण कमर दर्द, जोड़ों में दर्द एवं फ्रैक्चर होना स्वाभाविक हो जाता है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हड्डी मजबूत रखनी है तो धूम्रपान एवं अल्कोहल से परहेज करें। फास्ट फूड नहीं लें। नियमित रूप से व्यायाम एवं दूध का सेवन करें। चिकित्सकीय परामर्श अनुसार समय-समय पर बीएमडी हड्डी जांच अवश्य कराते रहें।
इस मौके पर कई दर्जन मरीजों एवं उनके अभिभावकों का बीएमडी जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया गया।
इस मौके पर रोटरी क्लब बेतिया सेंट्रल के सचिव डॉ सत्य प्रकाश तिवारी, क्लब उपाध्यक्ष डॉ शीला रंजन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ रश्मि कुमारी, रोटेरियन बैद्यनाथ प्रसाद समेत कई रोटेरियन मौजूद रहे।





Recent Comments