संसू, भगवानपुर हाट (सिवान) : मध्य प्रदेश से सोमवार को आई तीन सदस्य
पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से मंगलवार को मोबाइल सहित जेवरात
चोरी करने के आरोप में भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव के
युवक रंजन मांझी को गिरफ्तार कर कर लिया। उसकी गिरफ्तारी मोबाइल लोकेशन
के आधार पर हुई। मध्य प्रदेश के अशोक नगर थाने के आए अधिकारी श्रीपाल
सिंह भदौरिया ने बताया कि सुनील रघुवंशी ने अशोक नगर अशोक थाने में
प्राथमिकी कांड सं. 25/19 दर्ज कराई थी। इसमें मोबाइल एवं सोने का आभूषण
चोरी होने करने का आरोप रंजन मांझी पर लगाया गया था। बताया कि उक्त युवक
के पास से मोबाइल बरामद नहीं किया जा सका है। मौके पर स्थानीय थानाध्यक्ष
विपिन कुमार एवं अन्य पुलिस मौजूद थे।




Recent Comments