सारण: सांसद रुडी के प्रयास से IL&FS संस्था द्वारा संचालित PMKVY से CCE ट्रेंड में प्रशिक्षण प्राप्त किये 34 युवा एवं युवतियों को गुजरात की बड़ी कंपनी में मिला रोजगार 
मकेर(सारण)

IL&FS संस्था द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकाश केंद्र,  मकेर से CCE ट्रेंड में प्रशिक्षण प्राप्त कर पहले बैच के 17 युवको एवं 17 युवतियो को स्थानीय सांसद व पुर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से गुजरात के एक बड़ी BPOकंपनी कोगेस्टा सर्विसेज में सभी 34 युवाओ को 8700₹ के मासिक मानदेय पर रोजगार मिला जिन्हें शनिवार को एक कार्यक्रम प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में आयोजित कर कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षित युवाओ को रोजगार का प्रमाण पत्र का बितरण भाजपा के राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने युवाओ को दिया इस दौरान श्री सिंह ने युवाओ को संबोधित करते हुए युवाओ के उज्वल भविष्य की कामना की एवं गांव की लड़कियो भी शहर के लड़कियो से पीछे नहीं है साथ ही उन्होंने बतया की इन युवाओ को मानदेय के अलावे कंपनी द्वारा 1300₹उपस्थिति एवं मासिक बोनस के अलावे PFएवं मेडिकल की सुबिधा मिलेगी रोजगार का पत्र मिलते ही युवाओ के चेहरे खिल गए इसके लिए प्रधानमंत्री एवं सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि का आभार ब्यक्त किया इस मौके पर भाजपा के राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदिश सिंह,जिला पार्षद नागेश्वर बैठा,मंडल अध्यक्ष सुचिंद्र साह सहित IL&FSके पदाधिकारियो के अलावे  दर्जनों युवा एवं अभिभावक उपस्थित थे।