फतेहपुर शेखावाटी 20 जनवरी 2020 अणुव्रत जीवन विज्ञान अकादमी फतेहपुर शेखावाटी द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया यह आयोजन मारुति विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में किया गया मुख्य वक्ता उर्मिला शर्मा ने कहा कि बेटी सृष्टि की अनुपम कृति है शिक्षित और संस्कारी बेटी होगी तो राष्ट्र भी शिक्षित और संस्कारी होगा हर युग में बेटियां पुरुषों से पीछे नहीं रही है शिक्षा और संस्कार जीवन निर्माण के श्रेष्ठतम पहलू है ।अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने किया और कहा कि आज के युग में भी चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो चिकित्सा का क्षेत्र हो डिफेंस का क्षेत्र हो कानून का क्षेत्र हो अंतरिक्ष का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में बेटियां आगे बढ़ रही है और आगे बढ़ते रहना चाहिए आचार्य महाप्रज्ञ अहिंसा प्रशिक्षण पुरस्कार प्राप्त सतीश शांडिल्य ने कहा कि कर्मशील श्रद्धा शील आचरण शील धर्मशील एवं निर्भय विचारशील रहकर जीवन को आगे बढ़ाएं अपने लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़े अनीता प्रशिक्षक सतीश शांडिल्य अनुव्रत जीवन विज्ञान क्लब के छात्र छात्राओं को संबोधन दे रहे थे कार्यक्रम का सानिध्य सेवानिवृत्त आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक वेद रामावतार शर्मा ने कहा कि अच्छी तालीम हासिल कर संस्कार के साथ बेटियां आगे बढ़े तो कोई काम मुश्किल नहीं होगी इन्होंने अपने जीवन के अनुभव को भी शेयर किया और कहा विद्या के बिना वह व्यक्ति वैसा ही होता है जैसे बिना पूछ का जानवर इस सेमिनार में संयम मय जीवन अनुव्रत गीत से शुरू हुई प्रीति शर्मा स्नेहा निशा तथा छात्र धनेश को मुख्य अतिथि उर्मिला शर्मा के कर कमलों से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गय छात्र धनेश को वेद रामावतार शर्मा ने सम्मानित किया इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आष्टा मौजूद रहे गणित के अध्यापक फरियाद भी अपने विचार रखे इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता बाबू सिंह राठौर एवं विद्यालय के सभी स्टाफ मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका सुनीता दाधीच ने किया कार्यक्रम शानदार रहा।