पुलिस केंद्र में दिया योगदान
#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अकील अहमद को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर पूर्व में फुलवारी शरीफ थाना में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहने के दौरान वर्ष 2016 में शराब बिक्री में रोकथाम करने में असफल रहने के कारण निलंबित कर दिया गया था, इसमें 10 वर्षों तक थानाध्यक्ष नहीं बनाने का बिहार सरकार का आदेश पारित किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह जीबी नगर तरवारा के थानाध्यक्ष बनाए गए थे। इस पर संज्ञान लेते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय द्वारा आदेश पारित करते हुए अकील अहमद को जीबी नगर थानाध्यक्ष पद से हटाते हुए लाइन हाजिर किया गया। इसके आलोक में अकील अहमद ने पुलिस लाइन में सोमवार को योगदान कर लिया।




Recent Comments