पुलवामा आतंकी हमला को लेकर व्यवसायियों ने बंद रखी दुकानें, शहीदों को दी भावभीनी श्रधांजलि

कोपा(सारण) – जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में जवानों की शहादत के बाद शहीदों के सम्मान में कोपा बाजार के व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी , वहीं कोपा बाजार में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया ।

वीर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पण किया गया । व्यवसायियों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए, भारत सरकार से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को सर्जिकल स्ट्राइक कर समाप्त करने की मांग की । व्यवसायियों में मुख्य रूप से कुंदन सोनी , चंदन , सत्यम सोनी , अभिषेक, गोविन्दा, मोशीन खान,अरमान खान इत्यादी कोपा बाजार के सभी व्यवसायी मौजूद थे ।