राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मझौलिया ।।थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से तीन दारु बाजो समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है।बताया जाता है कि समकालीन अभियान के तहत मझौलिया पुलिस ने बीती रात्रि छापेमारी कर थाना क्षेत्र के महदीपुर भट टोला से बाबू राम मांझी को 18 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा है। वहीं दारु पीने के क्रम में रविंद्र कुमार महतो और परमा राम को हरी पकड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि सुनील कुमार को नानोसती चौक से नशा पान करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सुनील कुमार पटना जिला स्थित धनरुआ थाना क्षेत्र का निवासी है जो पिकअप चालक है वह बेतिया से पटना जा रहा था और नशे में था गिरफ्तार किए गए चारों आरोपितों को कांड संख्या 91/19 धारा 35 बी के तहत जेल भेजा गया है।




Recent Comments