
सरकार का बड़ा फैसला, 5 कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से सुरक्षा समेत सभी सरकारी सुविधाएं छीनीं
सेंट्रल डेस्क : पुलवामा आतंकी हमलें को लेकर गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुर्रियत और अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक, अब्दुल गनी बट्ट, बिलाल लोन, फजल हक कुरैशी, शब्बीर शाह की सरकारी सुरक्षा वापस ले ली है। इसके अलावा इन्हें मिल रही सारी सरकारी सुविधाएं छीन ली गई है। मीरवाइज उमर फारूक ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का चेयरमैन है। जबकी फिलहाल जम्मू-कश्मीर प्रशासन के इस आदेश में पाकिस्तान परस्त और अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का नाम नहीं किया गया है। प्रशासन के इस फैसले के बाद रविवार शाम तक पाकिस्तान और आतंक परस्त इन नेताओं को दी गई सारी सुरक्षा, सारी सरकारी सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी। सरकार के इस निर्णय के बाद अब किसी भी अलगाववादी नेता को किसी भी वजह से सरकारी खर्चे पर किसी तरह की सुरक्षा या सुविधा मुहैया नहीं कराई जाएगी।




Recent Comments