भोजपुरी विकास न्यास के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर श्याम बिहारी अग्रवाल का हुआ मनोनयन

छपरा : बक्सर में आयोजित भोजपुरी विकास न्यास के राष्ट्रीय अधिवेशन में रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल को भोजपुरी विकास न्यास का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया हैं।
भोजपुरी विकास न्यास के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत होने पर श्याम बिहारी अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करतें हुए कहा भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा तथा भोजपुरी में आनें वालें अश्लीलता का पुरजोर विरोध किया जाएगा एवम छपरा में भी भोजपुरी विकास न्यास की शाखा को खोलना प्रथम प्रमुखता होंगी।
भोजपुरी विकास न्यास ने श्याम बिहारी अग्रवाल को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनोनीत करने पर राजेश फैशन, राजकुमार गुप्ता, राजेश जायसवाल, शैलेश कुमार,अजय कुमार,विकास कुमार, अनुप कुमार, चन्द्र कान्त द्विवेदी,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,सोहन कुमार गुप्ता,अशोक कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, राकेश कुमार,विश्वनाथ शर्मा,सुनीता पाठक आदि ने बधाई दी हैं।