पुराने विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, सदर अस्पताल में भर्ती
छपरा। सदर अस्पताल छपरा में घायलावस्था में एक व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी बाबूलाल मांझी के 35 वर्षीय पुत्र श्याम मांझी बताया जा रहा है जिसे उसके गांव के ही कुछ दबंगो द्वारा मारपीट की गई है। जिसमे श्याम मांझी के ऊपर बंदूक के बट व चाकू से जानलेवा हमला किया गया है।बताया जा रहा है छठ पर्व के अवसर पर पेशे से चालक श्याम अपने घर रेवाड़ी आया हुआ था। पूर्व के विवाद में कुछ लोगो ने घर के समीप ही पकड़ पहले तो जमकर पिटाई की और जब युवक चीखने चिल्लाने लगा तो जब तक घर वाले बचाने आते तब तक युवक चाकू मार फरार हो गए। चाकू उसके दाहिने कंधे पर लगी है। घायलवस्था में युवक को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण सदर अस्पताल छपरा लेकर पहुँचे जहाँ उसका इलाज जारी है।




Recent Comments