हसनपुरा में मानव श्रृंखला को ले मुखिया के साथ हुई बैठक।
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सीवान) प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी मुखियाओं के साथ बैठक की गई। जिसमें जल जीवन हरियाली मिशन, बाल विवाह व मद्य निषेध समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बनने वाली मानव श्रृंखला की तैयारियों पर चर्चा व्यक्त की गई। बता दें कि आगामी 19 जनवरी को मानव श्रृंखला के रोड मैप की दूरी 9 किलोमीटर है। जो कि मानव श्रृंखला स्टेट हाईवे-89 व इससे सटे हसनपुरा दरौंदा मुख्य मार्ग पर बनना है। इस मानव श्रृंखला में सरकारी व गैर सरकारी स्कूल के बच्चे के अलावा सरकारी व अर्ध सरकारी दफ्तरों के अधिकारी,कर्मी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सेविका, सहायिका, जीविका कर्मी व उससे जुड़ी महिलाएं समेत काफी संख्या में लोग शामिल होंगे। वही बीडीओ डॉ श्री सिंह ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने का निर्देश देते हुए बताया कि इस बार प्रखंड मे 9 किलोमीटर में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। मार्ग तय कर विभाग को सूचना कर दी गई है। इस अवसर पर सोहन राम, राजेश ठाकुर, अनिल सिंह सहित सभी मुखिया उपस्थित थे।




Recent Comments