एसडीओ को आवेदन कर जान माल की सुरक्षा का लगाई गुहार

मढौरा(सारण)।पंचायत चुनाव में पूर्व मुखिया की पत्नी के हार के बाद शिक्षिका एवं उनके पति सहित परिवार के सदस्यों ने अपनी सुरक्षा की गुहार एसडीओ से लगाई है । पीड़ित परिवार ने आशंका जताया है की छठ घाट पर जाने के दौरान उसके साथ मारपीट करने की घमकी दी गयी है । इसको लेकर पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहां निवासी अनिल कुमार सिंह ने एसडीओ को आवेदन देकर गुहार लगाई है। एसडीओ को दिये गये आवेदन पत्र में सेमराहां निवासी अनिल कुमार सिंह ने कहा है कि पूर्व मुखिया अवधेश सिंह तथा उनके समर्थक छठ घाट पर प्रथम एवं द्वितीय पूजा के समय मेरे एवं मेरी पत्नी, पुत्र पर जानलेवा हमला कर मारपीट कर सकते है । छठ घाट पर कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। छठ पूजा के लिए पीड़ित ने सुरक्षा की गुहार लगाई है ।