मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय नगर क्षेत्र के धेनुकी गांव के एक युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई। मृतक धेनुकी गांव निवासी सरफुद्दिन का 27वर्षीय पुत्र शहाबुड्डीन बताया गया है।जिसकी शादी महज छः माह पहले हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार युवक शहाबुद्दीन 11मार्च को अपने डेरा पर स्नान के बाद गमछा सुखाने में लाइन के चपेटे आ गये वहा के लोगों ने किसी तरह अस्पताल ले जाते जाते उनकी मौत हो गई ।
शुक्रवार को उनका जनाजा धेनुकी गाव में अदा कर सपुर्द खाक किया गया।इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।