पीसी वर्मा डे नाइट के उद्घाटन मैच में मुबारकपुर विजयी
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन : प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में बुधवार को पीसी वर्मा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित डे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच मुमुबारकपुर व ग्यासपुर टीम के बीच खेला गया। क्रिकेट टुर्नामेंट का उद्धाटन मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष आरबी यादव ने फीता काटकर किया। मैच के प्रारंभ में टॉस किया गया। ग्यासपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 41 रन ही बना सकी। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए मुबारकपुर की टीम ने जीत का लक्ष्य 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुबारकपुर के अमित कुमार तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर क्लब के मीडिया प्रभारी मुकेश रंजन, सचिव पप्पू वर्मा, मुन्ना यादव, रमेश प्रसाद, कमलेश प्रसाद, पप्पू यादव, मुकुल, सुनील यादव उपस्थित थे।
…………………………………………………




Recent Comments