युवा खिलाड़ियों ने सांसद से की स्टेडियम बनाने की मांग

#परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज : अनुमण्डल मुख्यालय में स्टेडियम बनाने की मांग जोर पकड़ रहा है। युवा खिलाड़ियों ने सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मांग की है कि मुख्यालय में स्टेडियम बनाने के लिए मैदान उपलब्ध है। युवा खिलाड़ी अंकुर कुमार, राजेश कुमार, निखील कुमार, रविन्द्र कुमार, महेश कुमार, राहुल कुमार, टुनटुन कुमार, रौशन कुमार आदि ने कहा कि बहुत पहले स्टेडियम बनाने के लिए सरकार से स्वीकृति मिल गयी थी। लेकिन किस कारण से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इस संबंध में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने युवा खिलाड़ियों को आश्वस्त किया है कि स्टेडियम निर्माण के लिए वे पहले से ही प्रयासरत हैं। वे इस संबंध में बिहार सरकार से बात की है।फिर दोबारा बात कर स्टेडियम बनाने की मांग करेंगे।
………………………………………