सड़क दुर्घटना में इलाजरत के दौरान घायल मौत

बिदुपुर(वैशाली)।बिदुपुर थाना के रहीमापुर गांव के निकट बीते मंगलवार के रात में मोटर सायकिल के धक्के से हुई उमेश शर्मा नामक व्यक्ति की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों एवम परिजनों द्वारा बुधवार को हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग को लगभग छह घण्टे तक शव को रख कर जाम कर दिया।जिसके कारण मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहे।
विदित हो कि मंगलवार की देर रात में तेज गति से आ रहे मोटर सायकिल चालक ने उमेश शर्मा को उनके घर के निकट ही धक्का मारकर फरार हो गया।हालांकि चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया,नही तो लोगो के आक्रोश उसे झेलना पड़ता।घटना स्थल पर ही युवक का मौत गया।मृतक के शव को पुलिस कब्जे में ले जाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार को जब शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजन घर लाये,उसके बाद शव को मुख्य मार्ग पर रख कर परिजन एवम आक्रोशित ग्रामीण जाम कर दिया।आक्रोशित ग्रामीण दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।घटना स्थल पर पूर्व मुखिया नागेन्द्र प्रसाद सिंह लोगो को शांत कराते दिखे।वही मुख्य मार्ग के जाम किये जाने की सूचना मिलते ही बीडीओ राकेश कुमार,थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह आदि घटनास्थल पर पहुंचकर लोगो को शांत कराने के लिए काफी मशक्कत करते दिखे। लोगो द्वारा 4लाख रुपये मुआबजा देने की मांग किया जा रहा था।हालांकि बीडीओ राकेश कुमार द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत 20 हजार देने,एवम मोटर सायकिल चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किये जाने के भरोसे पर लोगो द्वारा देर शाम को मुख्य मार्ग से जाम को हटाया गया।