वृद्धजन पेंशन योजना के लिये 1130 आवेदन जमा

#परवेज अख्तर/सिवान;

हुसैनगंज : प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत विशेष कैम्प लगाकर 1 जून से 21 जून तक कुल 1130 आवेदन जमा किये गए। इसके तहत प्रत्येक लाभुक को चार सौ रुपये प्रति माह देय है। प्रखंड के अंतर्गत कुल 16 पंचायत है। और सभी पंचायतों को मिलाकर कुल 1130 आवेदन अब तक स्वीकार किये जा चुके हैं।
…………………………………..