
मांझी। बुधवार की शाम मांझी थाना पुलिस ने स्थानीय बलिया मोड़ से शराब लदा एक पिकअप वैन जब्त कर लिया। तथा चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार चालक सोनपुर थाना क्षेत्र के सोनपुर पहाड़ी चक निवासी महेंद्र रजक का पुत्र सुधीर कुमार रजक बताया जाता है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब के तस्कर पिकअप वैन में विशेष तरह का तहखाना बना कर पुलिस को चकमा देकर भागने की फिराक में था तभी एसआई गयूर अली असद ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। दो दिनों पूर्व पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर उत्तर प्रदेश से जय प्रभा सेतु के रास्ते बिहार में बड़ी मात्रा में शराब लेकर आ रहे है। सूचना के आधार पर जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर मंगलवार की शाम को भी एक पिकअप पकड़ा गया था। गाड़ी पकड़ने पर चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। गाड़ी पकड़ कर जांच की गयी। बरामद शराब की मात्रा 160.359 लीटर बतायी जाती है। इस मामले में नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments