मढ़ौरा में डीएलएड कार्यशाला में राशि उगाही की शिकायत मिलने पर डीईओ ने किया औचक निरीक्षण व जांच
▶कॉर्डिनेटर व प्रशिक्षुओ में डीईओ के निरीक्षण से मचा हड़कंप

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय बीआरसी केंद्र में चल रहे एनआईओएस के तहत दो वर्षीय डीएलएड कोर्स के प्रशिक्षण कार्यशाला में डीईओ राज किशोर सिंह ने गुरुवार के सुबह साढ़े छः बजे निरीक्षण के लिए पहुंचे. जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे डीईओ ने स्टडी सेंटर पर रूपए वसूली के एक आरोप का गहन रूप से जांच किया और करीब दो घंटा रुक कर परसा की ओर निकल गए औचक निरीक्षण के समय शिक्षकों व प्रशिक्षु अभ्यर्थियों की संख्या नामांकित संख्या दो सौ के से कम थी, इसलिए सेंटर पर हड़कंप जैसी स्थिति बनी रही .हालांकि डीईओ राज किशोर सिंह के निरीक्षण का मकसद प्रशिक्षु अभ्यर्थियों का संख्या गिनना नहीं था,बल्कि प्रशिक्षण केंद्र पर रिश्वत उगाही के लगे आरोप का जांच करना था .डीईओ ने उपस्थित प्रशिक्षु अभ्यर्थियों से कोर्डिनेटर द्वारा राशि लेने के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश किया तो किसी प्रशिक्षुओं ने रूपए देने की बात नहीं स्वीकार किया.तब जाकर अधिकारी ने मौके पर उपस्थित कोर्डिनेटर सूर्य देव कुमार सिंह को सभी प्रशिक्षुओं से लिखित आवेदन लेकर समर्पित करने का निर्देश दिया.फिर डीईओ ने आदर्श मध्य विद्यालय का भी निरीक्षण किया.जहां पर चल रहे चेतना सत्र में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तो अच्छी थी, लेकिन डीईओ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ललन महतो को फोन पर विद्यालय निरीक्षण कर शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के उपस्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.निर्देश मिलते और डीईओ को विद्यालय से निकलने के आधे घंटे में ही बीईओ ललन महतो ने राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय पहुंच शिक्षकों की उपस्थिति पंजी जांचना शुरू कर दिया.जांच के क्रम में बिना सूचना के अनुपस्थित सुशील कुमार, पप्पू रजक, रिंकू कुमारी सहित लगभग आधे दर्जन शिक्षकों की हाजरी काट दी गई.जबकि मातृत्व अवकाश पर रही शिक्षिका माला शुक्ला को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय में योगदान कराने का निर्देश प्रभारी एचएम को दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवा भाजपा नेता व आटा गांव के पप्पू सिंह ने जिलाधिकारी से डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षुओं से राशि वसूलने की शिकायत की गई थी.जिसके आलोक में डीईओ ने निरीक्षण करने पहुंचे थे .बताया जाता है की डीईओ ने बुधवार दोपहर में भी निरीक्षण के लिये मढ़ौरा बीआरसी केंद्र आये हुये थे, लेकिन प्रशिक्षण अवधि 6:30-01:15 का समाप्त हो गया था.इसलिए केवल कॉर्डिनेटर से डीईओ राज किशोर सिंह और स्थानीय एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने केंद्र संचालन संबंधित जानकारी ही ले पाये थे.लगातार दूसरे दिन केंद्र पर डीईओ के पहुंचने पर हड़कंप मच गया था, कारण की प्रांत साढ़े छः बजे शिक्षकों और प्रशिक्षुओं की संख्या अपेक्षाकृत काफी कम था.हालांकि डीईओ के रहते भर में प्रशिक्षुओ का पहुंचना चलता रहा और सेंटर पर 180 से अधिक प्रशिक्षार्थी डब्लूबीए के वर्क कोर्स में उपस्थित बताये गए I