सारण/तरैया
थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में अख्तर अली ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें मनु अली,अजमुदिन, मकई मियां व गपा मिया को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मैं मढ़ौरा से आकर अपने दरवाजे पर साइकिल लगा रहा था कि उक्त लोगों ने साइकिल को धक्का मारकर गिरा दीये। जिसका विरोध करने पर उक्त लोग मेरे साथ लप्पड़-थप्पड़ से मारपीट करने लगे।एवं ईट-पत्थर चलाकर मेरा करकट तोड़ दिए।मुझे बचाने मेरी पत्नी आई तो उसके साथ भी मारपीट करते हुए उसके कान से सोना का टॉप छीन लिए तथा मेरे बेढ़ी में आग लगा दीजिए जिससे उसमें रखा भूसा और गेहूं जल गया।पुलिस प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments