
इप्टा किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी कला का प्रदर्शन करें- तनवीर अख्तर
मढ़ौरा (सारण ) । मढ़ौरा इप्टा की सांगठनिक बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश महासचिव तनवीर अख्तर ने कहा कि आज की परिस्थिति में इप्टा की भूमिका की तरफ संपूर्ण प्रगतिशील तबके की नजरें लागी हुई हैं । आज किसान आंदोलन के समर्थन में इप्टा को भी अपनी भूमिका में आना होगा । जिस तरह आजादी की लड़ाई में इप्टा ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया था वैसे ही आज भी समय की मांग है । महासचिव इप्टा के शाखा सम्मेलन की तैयारी का समाचार लेने मढ़ौरा पहुचें थे । महासचिव की उपस्थिति में इप्टा कर्मियों ने अपनी समस्याओं को खुल कर रखा जिसका वाजिब जवाब देकर महासचिव ने सब को संतुष्ट किया । नवीकरण और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा हुई । बैठक में महासचिव के साथ राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार अजय के साथ अवधेश वर्मा, विक्रम राज, डा वीरेंद्र सिंह, प्रो सुमन राय ,प्रो भगीरथ प्रसाद, धनंजय कुमार, डा कर्ण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे । अध्यक्षता प्रो भूपेश भीम ने किया




Recent Comments