छपरा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2021 इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम दिन ही परीक्षार्थियों के हुजूम , अभिभावकों का जमावड़ा के कारण पूरा शहर जाम ही जाम रहा । जिंदगी ठहर सी गई थी। पूरा शहर जाम के बदौलत कराहता रहा।
गौरतलब है कि प्रशासनिक दावे किए गए थे कि सारी व्यवस्थाएं परीक्षा के लिए सुदृढ़ रहेगी। पचली ही व्यवस्था जो यातायात की होती है यही चरमरा गई और 100 – 200 मीटर का भी सफर करने में लोगों को घंटे 2 घंटे लग गए। शायद ही शहर का कोई भी ऐसा कोना बाकी हो जहां जाम दिखाई नहीं दे । परीक्षार्थी और अभिभावकों का सेंटर पर पहुंचने के लिए आपाधापी दिखाई दे रहा था। सबसे बुरी स्थिति तो प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद हुई , एक तरफ दूसरे पाली के परीक्षार्थियों का अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की जल्दबाजी तो दूसरे तरफ प्रथम पाली के परीक्षा दे चुके परीक्षार्थियों का अपने गंतव्य तक जाने के लिए आपाधापी । परिणाम यह निकला कि चारों तरफ जाम ही जाम।

जाम से निजात पाने के लिए पुलिसकर्मी रहे हकलाने । वही इस जाम से आम नागरिकों को मुक्ति दिलाने के लिए पुलिसकर्मी भी हकलान दिखे । सबसे ज्यादा परेशानी वहां हो रहा था जहां जहां फ्लाईओवर बनाने के लिए जमीनों की खुदाई कर दी गई है तथा गाटर , पटिया और सरिया निकाल दिया गया है लोगों को आने जाने के लिए मात्र 2 से ढाई फीट का पतला बारकेटिंग करके लोहे का सीट बिछाया गया है ।इस एरिया में तो प्रायः जाम लग ही जाते थे आज परीक्षा के बदौलत लाखों की संख्या में उतरे परीक्षार्थी एवं अभिभावकों के द्वारा जाम के कारण नजारा और ही बदल गया। कुल मिलाकर परीक्षार्थियों ,अभिभावकों , आम नागरिकों तथा शहर के निवासियों को इस जाम के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज पहले ही दिन यह स्थिति हुई आगे देखना है अन्य परीक्षाओं में क्या हो रहा है।