दैनिक खोज खबर/ सारण/मढ़ौरा/ पितामह प्रीमियर लीग के चौथे रोमांचक लीग मुकाबले का आयोजन बड़े ही उत्साह और उत्सवपूर्ण माहौल में किया गया। यह मैच रणवीर 11 बालाहां और बहादुर 11 बख्तियारपुर के बीच खेला गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नौतन पंचायत के मुखिया मिथलेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

टॉस जीतकर रणवीर 11 बालहा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेलते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 172 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
टीम की ओर से प्रत्यूष कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 बॉल पर 39 रन की लाजवाब पारी खेली और बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुर 11 की टीम दबाव में दिखी और निर्धारित ओवरों में 92 रन पर ही सिमट गई। रणवीर 11 की ओर से गेंदबाजी में रौशन कुमार ने 5 और प्रत्यूष ने 4 बेहतरीन विकेट झटके और विपक्षी टीम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।

मैच में शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रत्यूष कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजनकर्ता नीरज कुमार ने बताया कि आगे मैच और रोमांचक होने जा रहा है। 26 नवंबर को बनियापुर बनाम मेकर और 27 नवंबर को मुजफ्फरपुर बनाम बलहा के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।