👉छह पर प्राथमिकी दर्ज

दारौंदा (सीवान) ।दारौंदा पुलिस ने शनिवार सुबह बैदापुर गांव से एक पिकअप के साथ भारी मात्रा में शराब बरामद किया।बताते चलें कि थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव से किसी ने सीवान एसपी अभिनव कुमार को गुप्त सूचना दिया कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव में पिकअप भरी शराब को उतारा जा रहा है।सूचना मिलते ही एसपी दारौंदा प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह को सूचना दिया जिसके बाद प्रभारी थाना अध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ बैदापुर गांव में गये।पुलिस को देख कर शराब माफिया भाग चले।वही पिकअप के ड्राइवर गाड़ी ले कर भागने लगा। पिकअप का पुलिस ने शिक्षा किया तो ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी लगा कर भागने में सफल रहा।पिकअप गाड़ी का नम्बर बीआर 29 जीए 1023 है।गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।पहले जिस स्थान पर गाड़ी खड़ी थी वहां पर पुलिस ने शराब खोजना शुरू किया तो एक बहुत ही पुराने ईंट के घर से शराब बरामद हुआ।पुलिस ने जो शराब बरामद उसमें एम्पेरियल के 180 एमएल की 146 पेटी एक पेटी में 48 पीस जो 1262 लीटर,375 एमएल की 135 पेटी जिसमे 1215 लीटर,750 एमएल की 46 पेटी जिसमे 414 लीटर,संतरा मसालेदार देशी शराब जो 14 बोरा एवं क्रेजी रोमियो की 180 एमएल एवं 375 एमएल की 170 पीस बरामद हुआ।थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे शराब का अनुमान 5 लाख के आस पास बताई जा रही है। दारौंदा पुलिस ने शराब मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।प्रभारी थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि दारौंदा के शराब कारोबारी संभल जाये नहीं तो उनका खैर नहीं। पुलिस बारीकी से मामले को खंगाल रही है आरोपी किसी भी सूरत में बच नहीं सकते हैं।

शराब बरामद मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

बैदापुर गांव में शराब बरामद के मामले में पुलिस ने थाना कांड संख्या 184/20 में बैदापुर गांव के ही दयाशंकर सिंह के पुत्र अजय सिंह,धुरूपशंकर चौरसिया के पुत्र चंदन चौरसिया तथा स्व.भुवाली सिंह के पुत्र नागेंद्र सिंह समेत छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।