मिठाई एवं चाय की दुकान में हो रहे थे अवैध शराब के धंधे, पुलिस की रेड में पकड़ा गया अंग्रेजी शराब

छपरा : नगरा प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित एक मिष्ठान भंडार जो सामने से देखने में तो चाय और मिठाई की दुकान है लेकिन अंदर से अवैध दारू का धंधा हो रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जिला मुख्यालय से टीम का गठन कर वृहस्पतिवार को सन्ध्या समय छापेमारी किया गया। जिसके तहत अंग्रेजी शराब की दर्जनों बोतलें पकड़ी गई । विदित हो कि इस क्षेत्र में यह गोरखधंधा बहुत दिनों से संचालित हो रहा था। लेकिन आज सारण जिला पुलिस को इस धंधे को उजागर करने में जबरदस्त कामयाबी मिली ।दारू के साथ होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया। बताते चले कि होटल संचालक के पिता गोपाल साह सहित उसे भाई एवं एक ग्राहक को पुलिस टीम अपने साथ गिरफ्तार कर छपरा ले गई।पुलिस टीम का नेतृत्व एस आई प्रभात ठाकुर कर रहे थे ।पुलिस टीम के साथ दर्जनों बिहार पुलिस के रंगरूट जवान शामिल थे। बताते चले कि खैरा थाना पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर मिठाई दुकान के मालिक के पिता एवं भाई मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव निवासी गोपाल साह का पुत्र नीरज कुमार व छबीला साह का पुत्र गोपाल साह,ग्राहक जंगली राउत का पुत्र मुंन्ना राउत बताया जाता है,जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राथमिकी में गोपाल साह को दुकान का मालिक बताया गया है, जबकि दुकान के बोर्ड पर प्रो अरविंद जी लिखा हुआ है।