छः दर्जन से अधिक बीएलओ ने पद मुक्त करने के लिए दिया सामुहिक आवेदन

परसा-अमनौर विधान सभा 120 तथा परसा विधान सभा 121 क्षेत्र में कार्यरत बीएलओ ने सामूहिक रूप से बीएलओ पद से मुक्त करने के लिए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रजत किशोर सिंह को आवेदन दिया गया।बीएलओ स शिक्षक द्वारा दिया गया आवेदन में बताया गया है कि बर्ष 2009 में शिक्षा का अधिकार कानून लागु होने से शिक्षको को गैर शिक्षण कार्य में नही लगाने तथा 29/147 चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देश में शिक्षक से गैर शिक्षाण कार्य कराने पर रोक लगया गया है।उपयुक् निर्देश के आलोक में सैकड़ो शिक्षको ने बीएलओ कार्य से मुक्त करने का गुहार लगया है।आवेदन सुपुर्द करने के उपरांत शिक्षक ने प्रखंड कार्यलय के समक्ष सभी शिक्षको ने सर्वसहमति से बीएलओ कार्य को बहिष्कार किया।आवेदन पर शिक्षक स बीएलओ संतोष कुमार सिंह कृष्णा कुमार इरशाद अहमद अखिलेश कुमार उमेश राय धर्मेन्द्र सिंह अभिषेक कुमार अनिल भगत पप्पू कुमार मो युसूफ अंसारी मनोज कुमार रोहित कुमार मो हुसैन संतोष कुमार सिंह दिलीप कुमार गुड्डू कुमार सिंह अक्षय कुमार सिंह सुभाष राम आदि समेत 75 बीएलओ का हस्ताक्षर अंकित है।