सबस्टेशन में तोड़फोड़
#परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली की सप्लाई बाधित होने से नाराज उपभोक्ताओं ने सोमवार की रात राजपुर सबस्टेशन में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। यहां मौजूद कर्मियों से धक्का मुक्की भी की और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। मामले में कनीय अभियंता के बयान पर स्थानीय थाना में चार नामजद व 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन में लाइनमैन अखिलेश ने यह आरोप लगाया है कि सोमवार की रात करीब दो दर्जन की संख्या में लोग आए और गाली गलौज करते हुए जेई की खोजबीन करने लगे। इसके बाद जेई के मौजूद नहीं रहने की जानकारी दी गई तो आक्रोशित उग्र हो गए और पावर सब स्टेशन में तोड़फोड़ करने लग




Recent Comments