भरौली मठ पर गुरु पूजन समारोह का आयोजन
#परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई (सिवान) : जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा मंगलवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई गई। भरौली मठ एवं बुद्ध मंदिर तितिरा टोले बुद्ध नगर बंगरा में विशेष पूजा अर्चना की गई। भरौली मठ परिसर में परम गुरु राम नारायण दास की महाराज की पूजा अर्चना कर सत्संग व भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में भक्तो ने भाग लिया। गुरु रामनारायण दास महाराज ने कहा कि प्रथम गुरु हमारे माता-पिता हैं उसके बाद ज्ञानदेई गुरु हैं,इसलिए माता-पिता की सेवा में किसी प्रकार की कमी गुरु कृपा से वंचित करता है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ई. राज किशोर सिंह,रामेश्वर सिंह, पूर्व बीडीसी राजेश सिंह, डॉ. विनोद पांडेय,रामेश्वर सिंह, हरिकांत सिंह, फागु ठाकुर, नंदजी चौधरी,विकास कुमार, मुखिया बलिंद्र सिंह सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।




Recent Comments