पानी का मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

मढ़ौरा(सारण) ।
प्रखंड के शिल्हौड़ी पंचायत के आटा में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । मृतक आटा निवासी राजा सिंह का 40 वर्षीय पुत्र रामायण सिंह बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार रामायण सिंह अपने घर में ही पानी का मोटर चालु करने का प्रयास कर रहे थे । इसी दौरान बिजली करंट के चपेत में आ गये । आनन फानन में परिजन जख्मी रामायण सिंह को लेकर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचे जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया ।